प्रश्न – मार्च,2026 में अभ्यास अमोघ ज्वाला का आयोजन कहां किया गया ?
(a) झांसी (b) जैसलमेर
(c) पुणे (d) विशाखापत्तनम
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2026 में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान द्वारा बबीना फील्ड फायरिंग रेंज,झांसी में अभ्यास अमोघ ज्वाला का आयोजन किया गया।
- इस अभ्यास में बहु-क्षेत्रीय परिचालन वातावरण में हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान, ड्रोन, ड्रोन-रोधी प्रणाली और उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से अभ्यास का प्रदर्शन किया गया।
- अभ्यास में समन्वित गोलाबारी और युद्धाभ्यास, वास्तविक समय में ड्रोन-आधारित निगरानी और लक्ष्य प्राप्ति, वायु रक्षा और रात्रि युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन निर्बाध रूप से किया गया।
- साथ ही इस अभ्यास में भविष्य के लिए तैयार सेना की बढ़ती युद्ध क्षमता को दर्शाया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/hi/indian-armys-southern-command-conducts-exercise-amogh-jwala