प्रश्न-अबू धाबी टी-10 लीग‚ 2021-22 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 19 नवंबर‚ 2021 से 4 दिसंबर‚ 2021 के मध्य अबू धाबी टी-10 लीग‚ 2021-22 अबू धाबी में संपन्न हुई।
(b) इस लीग का खिताब डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने दिल्ली बुल्स को पराजित कर पहली बार जीता है।
(c) डेक्कन ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज वानिन्दु हसरंगा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया है।
(d) डेक्कन ग्लैडिएटर्स के कप्तान ड्वेन ब्रावो थे।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 19 नवंबर‚ 2021 से 4 दिसंबर‚ 2021 के मध्य अबू धाबी टी-10 लीग‚ 2021-22 अबू धाबी‚ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपन्न हुई।
- संस्करण-5वां
- प्रतिभागी टीमें (6)-डेक्कन ग्लैडिएटर्स‚ दिल्ली बुल्स‚ बांग्ला टाइगर्स‚ चेन्नई ब्रेव्स‚ नॉदर्न वारियर्स और टीम अबू धाबी।
- फाइनल मुकाबला शेख जायद स्टेडियम‚ अबूधाबी में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने दिल्ली बुल्स को 56 रन से पराजित कर पहली बार खिताब जीत लिया।
- फाइनल मुकाबले में डेक्कन ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने 32 गेंदों पर 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 90 रन की नाबाद पारी खेली।
- फाइनल मुकाबले में आंद्रे रसेल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
- फाइनल में दोनों टीमों का स्कोर-डेक्कन ग्लैडिएटर्स-159/0 विकेट‚ दिल्ली बुल्स-103/7 विकेट
- डेक्कन ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज वानिन्दु हसरंगा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
- इस लीग में सर्वाधिक रन (12 मैचों में 353 रन) बांग्ला टाइगर्स के बल्लेबाज हजरातुल्लाह जजाई ने बनाए।
- सर्वाधिक विकेट (12 मैचों में 21 विकेट) डेक्कन ग्लैडिएटर्स के वानिन्दु हसरंगा ने किए।
- सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (96 रन) डेक्कन ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज टॉम कोहलर कैडमोर ने बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ बनाए।
- उन्होंने टी-10 लीग की अब तक की सबसे बड़ी पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया।
- इस प्रतियागिता में सर्वाधिक छक्के (30-30 छक्के) टीम अबूधाबी के बल्लेबाज एल.एस. लिविंगस्टोन ने और दिल्ली बुल्स के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगाए।
- बांग्ला टाइगर्स के बल्लेबाज हजरातुल्लाह जजाई ने सर्वाधिक चौके (29 चौके) लगाए।
- डेक्कन ग्लैडिएटर्स के कप्तान वहाब रियाज और दिल्ली बुल्स के कप्तान ड्वेन ब्रावो थे।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/3871/t10-league-2021-22/matches