अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक‚ 2024

प्रश्न – 3 सितंबर‚ 2024 को पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा पारित अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक‚ 2024 के प्रावधानों के संबंध में निम्न विकल्पों में कौन-सा सही नहीं है?
(a) इस विधेयक में बलात्कार और हत्या के दोषी व्यक्ति के लिए फांसी की सजा का प्रावधान है।
(b) इसमें चार्जशीट दायर करने के 40 दिनों की अवधि के भीतर सजा सुनाने का प्रावधान है।
(c) अपराधी की मदद करने पर 5 वर्ष की सजा का प्रावधान है।
(d) पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ 3-5 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • पुलिस द्वारा 21 दिन में जांच पूरा करने का प्रावधान (वैध कारणों से 15 दिनों का विस्तार संभव)
  • अपराधी की मदद करने पर 5 वर्ष की कैद की सजा का प्रावधान
  • प्रत्येक जिले में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल अपराजिता टॉस्क फोर्स बनाने का प्रावधान
  • बलात्कार‚ एसिड अटैक और छेड़छाड़ जैसे मामलों में यह टॉस्क फोर्र्स कार्रवाई करेगी
  • बलात्कार के साथ ही एसिड अटैक भी गंभीर अपराध‚ जिसके लिए आजीवन कारावास का प्रावधान
  • पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ 3-5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान
  • विधेयक में बलात्कार की जांच और सुनवाई में तेजी लाने के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)‚ 2023 के प्रावधानों में संशोधन का प्रावधान
  • बलात्कार और यौन अपराधों के लिए 52 विशेष न्यायालयों का प्रस्ताव

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/west-bengal-assembly-passes-aparajita-women-and-child-bill-2024/ https://prsindia.org/files/bills_acts/bills_states/west-bengal/2024/Bill14of2024WB.pdf