प्रश्न – 9 दिसंबर‚ 2022 को कौन राज्य अपना जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
(a) आंध्र प्रदेश (b) तमिलनाडु
(c) केरल (d) कर्नाटक
उत्तर – (b)

विशिष्ट तथ्य-
- वर्ष 2021-22 के बजट के दौरान राज्य सरकार ने जलवायु परिवर्तन प्रबंधन और शमन गतिविधियों को शुरू करने के लिए 500 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने की घोषणा की थी।
- इसके बाद राज्य सरकार ने राज्य में तीन प्रमुख प्रकृति संरक्षण परियोजनाओं-ग्रीन तमिलनाडु मिशन‚ तमिलनाडु वेटलैंड्स और तमिलनाडु क्लाइमेट चेंज को लागू करने हेतु एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) तमिलनाडु ग्रीन क्लाइमेंट कंपनी की स्थापना की थी।
- तमिलनाडु सरकार ने जलवायु परिवर्तन पर तमिलनाडु गवर्निंग काउंसिल की स्थापना की है‚ जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे।
- यह काउंसिल (परिषद) तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन को नीतिगत मार्गदर्शन प्रदान करेगी तथा जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में सलाह देगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…