अडॉप्ट ए फैमिली योजना

‘Adopt A Family’, A Unique Family Adoption Scheme Launched In District Karnal

प्रश्न- अप्रैल 2020 में कोरोना महामारी से निपटने में सहायता हेतु हरियाणा के किस जिले में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने हेतु अडॉप्ट ए फैमिली अर्थात एक परिवार गोद लेने की अनूठी योजना शुरू की गई है?
(a) फरीदाबाद
(b) पानीपत
(c) करनाल
(d) सिरसा
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य

  • अप्रैल 2020 में हरियाणा के करनाल जिले में कोरोना महामारी से निपटने में सहायता हेतु गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने हेतु अडॉप्ट ए फैमिली अर्थात एक परिवार गोद लेने की अनूठी योजना शुरू की गई है।
  • इस योजना के प्रति समाज सेवी संस्थानों ने गहरी रूचि दिखाई है।
  • इस योजना के तहत जिले के लगभग 400 लोगों द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गोद लेकर उन्हें कच्चा सामान उपलब्ध कराया गया है।
  • योजना के अनुसार इन परिवारों को प्रति सप्ताह हेतु आवश्यक राशन जिसमें चावल, आटा, दाल, आलू, खाना पकाने का तेल, चीनी, सूखा दूध, आदि जैसी खाद्य वस्तुएं शामिल हैं, उपलब्ध कराई जा रही हैं।
  • इस योजना के तहत करनाल शहर के 20 वार्डों में 20 टीमें बनाई गई हैं और इन टीमों में वार्ड के अनुसार शहर के 5 गणमान्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
  • इस योजना के तहत जिला स्तर पर रिलीफ फंड बनाया गया है।
  • इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रति सप्ताह ₹500, या ₹1000 एवं ₹1500 की सहायता राशि प्रति परिवार दो-तीन सप्ताह के लिए दी जा सकती है।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://prharyana.gov.in/en/adopt-a-family-a-unique-family-adoption-scheme-launched-in-district-karnal-for-the-convenience-of-0