अटल कैंटीन योजना

प्रश्न – 25 दिसंबर, 2025 को दिल्ली में प्रारंभ की गई अटल कैंटीन योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। विकल्पों में से बताइए कि कौन-सा तथ्य सही नहीं है—
(a) अटल कैंटीन योजना का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर किया गया।
(b) इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के 100 स्थानों पर 5 रुपये प्रति प्लेट की दर से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
(c) प्रारंभिक चरण में, यह योजना 55 कैंटीनों में शुरू की गई है।
(d) सरकार प्रति प्लेट 25 रुपये की सब्सिडी देती है, जबकि भोजन की वास्तविक लागत 30 रुपये है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 दिसंबर, 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर अटल कैंटीन योजना का शुभारंभ किया।
  • दिल्ली के 100 स्थानों पर गरीबों, मजदूरों और निम्न आय वाले परिवारों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 अटल कैंटीनों की शुरुआत की गई है।
  • योजना के तहत 5 रुपये प्रति प्लेट में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • प्रारंभिक चरण में, यह योजना 45 कैंटीनों में शुरू की गई है, जबकि शेष 55 कैंटीन अगले 15-20 दिनों में खुल जाएंगी।
  • इन कैंटीनों में प्रतिदिन दो बार भोजन परोसा जाएगा।
  • लगभग 600 ग्राम के मानक भोजन में रोटी, दाल, मौसमी सब्जियां, चावल और अचार शामिल हैं, जिससे 700-800 कैलोरी और 20-25 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है।
  • सरकार प्रति प्लेट 25 रुपये की सब्सिडी भुगतान करती है (वास्तविक लागत 30 रुपये है)।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-in/news/India/list-of-45-atal-canteens-in-delhi-where-to-eat-for-rs-5/ar-AA1T3BIM