प्रश्न – निम्न कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
- 17 जुलाई, 2025 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-I का सफल परीक्षण किया गया
- यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 जुलाई, 2025 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-I का सफल परीक्षण किया गया
- अग्नि-I सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है तथा इसकी रेंज 700-900 किमी. है।
- अग्नि-I मिसाइल का सफल परीक्षण भारतीय थल सेना की ‘सामरिक बल कमान’ (Strategic Forces Command:SFC) के प्रायोगिक परीक्षण के तहत किया गया।
- 15 मीटर लंबी, 12 टन वजनी अग्नि-I मिसाइल 1000 किग्रा. युद्धशीर्ष (Warhead) ले जाने में सक्षम है।
- यह मिसाइल परिष्कृत दिशा-निर्देशन प्रणाली से सुसज्जित है, जो कि लक्ष्य पर शुद्धता के साथ मार कर सकती है।
- इसको भारतीय थलसेना में पहले शामिल किया जा चुका है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.orissaea.in/india-conducts-successful-ballistic-missile-tests-in-odisha/