प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 4 मई से 10 मई, 2026 तक राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है
- इस वर्ष के अग्नि सुरक्षा सप्ताह का विषय है —“सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज: अग्नि निवारण के लिए एकजुट”
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 मई से 10 मई, 2026 तक केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है
- इस वर्ष के अग्नि सुरक्षा सप्ताह का विषय है —“सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज: अग्नि निवारण के लिए एकजुट”
- इसे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझेदारी में और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है
- इस आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव के नेतृत्व में “स्वास्थ्य सुविधा अग्नि सुरक्षा” विषय पर आयोजित राष्ट्रव्यापी संकल्प समारोह के साथ किया गया।
- इस अवसर पर, मंत्रालय ने स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि और जीवन सुरक्षा संबंधी राष्ट्रीय दिशानिर्देश (2026) का आधिकारिक रूप से शुभारंभ भी किया।
- ये दिशानिर्देश विभिन्न प्रमुख संस्थानों और अस्पतालों के विशेषज्ञों के साथ व्यापक परामर्श के माध्यम से विकसित किए गए हैं, इनका उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एक मजबूत और व्यापक ढांचा सुनिश्चित करते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://safetycircleindia.com/national-fire-service-week-2026