प्रश्न-हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम ‘अग्नि पी’ (प्राइम) बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 18 दिसंबर‚ 2021 को इस बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया।
(ii) यह हवा से सतह पर मार करती है।
(iii) इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किमी. है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 18 दिसंबर‚ 2021 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि पी’ (Agni P) का सफल परीक्षण किया।
- इसका परीक्षण ओडिशा तट दर स्थित बालासोर जिले में स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से किया गया।
- इस दौरान विभिन्न टेलीमेंट्री‚ रडार‚ इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल स्टेशन और पूर्वी तट के साथ स्थित डाउन रेंज जहाजों ने मिसाइल ट्रेजेक्टरी और मानकों को ट्रैक किया तथा उनकी निगरानी की।
- इस मिसाइल ने उच्च स्तर की सटीकता के साथ सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा करते हुए अपने लक्ष्य का अनुसरण किया।
- अग्नि पी एक द्विचरणीय कनस्तरीकृत ठोस प्रणोदक बैलिस्टिक मिसाइल है‚ जिसमें डुअल रिडनडेंट (Dual Redundant) नेविगेशन और मार्गदर्शन प्रणाली है।
- यह अग्नि श्रेणी की मिसाइलों का एक नई पीढ़ी का उन्नत संस्करण है।
- यह सतह से सतह में मार कर सकती है।
- इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किमी. है।
- इस मिसाइल को डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…