अग्निका वीटीओएल-1

प्रश्न – अग्निका वीटीओएल-1 के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह एफपीवी (फर्स्ट-पर्सन व्यू) कामिकेज ड्रोन है।
(b) इसकी रेंज लगभग 5 किलोमीटर है।
(c) इसकी सहनशक्ति करीब 30 मिनट है।
(d) इसकी अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • दूसरी प्रणाली अग्निका वीटीओएल-1 है, जिसे अपनी श्रेणी में भारत का पहला एफपीवी (फर्स्ट-पर्सन व्यू) कामिकेज ड्रोन है।
  • यह मुख्य रूप से एंटी-पर्सनल प्रिसिजन स्ट्राइक प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। इसका उपयोग शहरी युद्ध, संकरे स्थानों और खुले युद्धक्षेत्रों में किया जा सकता है।
  • अग्निका वीटीओएल-1 ने उच्च ऊँचाई और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्थितियों में सफल परीक्षण पूरे किए हैं।
  • इसकी रेंज लगभग 5 किलोमीटर, सहनशक्ति करीब 30 मिनट और अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • इस ड्रोन की घातक दायरा इंसानी लक्ष्यों और हल्के वाहनों के वाहनों के विरुद्ध लगभग 5 मीटर है।
  • यह तीन-स्तरीय ट्रिगर तंत्र और चार-स्तरीय ट्रिगर सुरक्षा प्रणाली से लैस है, जो ऑपरेटर की सुरक्षा और मिशन की विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।
  • रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह प्रणाली जीपीएस -रहित वातावरण में भी प्रभावी रह सकती है और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध परिस्थितियों में अपनी क्षमता बनाए रखती है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://idrw.org/adani-defence-delivers-ulpgm-and-agnikaa-vtol-1-under-ep-6-strengthening-indias-precision-strike-and-loitering-munition-capabilities/

https://timesofindia.indiatimes.com/defence/news/army-gets-drdo-developed-kamikaze-drone-uav-launched-precision-munition-systems-from-adani-defence/articleshow/131026247.cms