अंबु करंगल योजना

प्रश्न – अंबु करंगल योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 15 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए ‘अंबु करंगल योजना’ (प्यार भरे हाथ योजना) की शुरुआत की।
(ii) यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती के अवसर शुरू की गई है।
(iii) इस योजना के तहत उन बच्चों को मासिक सहायता प्रदान की जाएगी जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों या किसी एक को खो दिया है और जीवित माता-पिता उनकी देखभाल करने में असमर्थ हैं।
(iv) योजना के तहत, ऐसे बच्चों को स्कूली शिक्षा पूरी करने या 18 वर्ष की आयु पूरी करने तक 2,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iv)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए ‘अंबु करंगल योजना’ (प्यार भरे हाथ योजना) की शुरुआत की।
  • यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती के अवसर शुरू की गई है।
  • इस योजना के तहत उन बच्चों को मासिक सहायता प्रदान की जाएगी जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों या किसी एक को खो दिया है और जीवित माता-पिता उनकी देखभाल करने में असमर्थ हैं।
  • योजना के तहत, ऐसे बच्चों को स्कूली शिक्षा पूरी करने या 18 वर्ष की आयु पूरी करने तक 2,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • पहले चरण में, कुल 6,082 बच्चों को उनकी स्कूली शिक्षा पूरी होने तक 2,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/cm-stalin-launches-anbukkarangal-programme-for-education-of-orphaned-children-in-tamil-nadu/article70051905.ece