प्रश्न – 8 फरवरी, 2025 को ओडिशा मंत्रिमंडल की बैठक में अंत्योदय गृह योजना को शुरू करने हेतु मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इस योजना के तहत ओडिशा सरकार विस्थापित परिवारों, विकलांग व्यक्तियों और वन अधिकार अधिनियम के लाभार्थियों के लिए अगले तीन वर्षों में 2.25 लाख पक्के घरों का निर्माण करेगी।
2.योजना के तहत, प्रत्येक लाभार्थी को 25 वर्ग मीटर का घर बनाने के लिए 1,25,000 रुपये मिलेंगे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 फरवरी, 2025 को ओडिशा मंत्रिमंडल की बैठक में अंत्योदय गृह योजना को शुरू करने हेतु मंजूरी प्रदान की गई।
- इस योजना के तहत सरकार ओडिशा में गरीब तबके के लोगों को पक्के मकान मुहैया कराएगी।
- ओडिशा सरकार विस्थापित परिवारों, विकलांग व्यक्तियों और वन अधिकार अधिनियम के लाभार्थियों के लिए अगले तीन वर्षों में 2.25 लाख पक्के घरों का निर्माण करेगी।
- योजना के तहत, प्रत्येक लाभार्थी को 25 वर्ग मीटर का घर बनाने के लिए 1,20,000 रुपये मिलेंगे, साथ ही जल्दी पूरा होने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलेगा।
- यदि लाभार्थी चार महीने के भीतर निर्माण पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें 20,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जबकि छह महीने के भीतर निर्माण पूरा करने पर लाभार्थियों को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
- इस योजना के लिए कुल 7,550 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…