अंतर्राष्‍ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) पुरस्कार- 20 25

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 3 अक्टूबर, 2025 को भारत को ‘सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि’ के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) पुरस्कार, 2025 से सम्‍मानित किया गया
  2. इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 3 अक्टूबर ,2025 को भारत को ‘सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि’ के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) पुरस्कार 2025 से सम्‍मानित किया गया
  • सामाजिक सुरक्षा कवरेज वर्ष 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64.3 प्रतिशत होने और 940 मिलियन से अधिक नागरिकों तक पहुंच के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन द्वारा मान्‍यता दिए जाने पर भारत को यह सम्मान प्राप्त हुआ
  • भारत यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला पांचवां देश है
  • केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मलेशिया में आईएसएसए विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच पर पुरस्कार प्राप्‍त किया
  • इस त्रिवार्षिक पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी
  • इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता देश है-
    1.ब्राजील (वर्ष 2013)
    2.चीन (वर्ष 2016)
    3.रवांडा (वर्ष 2019)
    4.आइसलैंड(वर्ष 2022)

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2174412

https://www.issa.int/news/india-wins-issa-award-expanding-social-security