अंतर्राष्ट्रीय समुद्रतल प्राधिकरण (आईएसए) की 8वीं वार्षिक ठेकेदार बैठक-2025

प्रश्न – 18-20 सितंबर, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय समुद्रतल प्राधिकरण (आईएसए) की 8वीं वार्षिक ठेकेदार बैठक-2025 कहाँ आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) गोवा
(c) इंदौर (d) .मुंबई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18-20 सितंबर, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय समुद्रतल प्राधिकरण (आईएसए) की 8वीं वार्षिक ठेकेदार बैठक (8th Annual Contractors’ Meeting of the International Seabed Authority)-2025 गोवा में आयोजित हुई
  • इसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तत्वावधान में सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ), गोवा द्वारा आयोजित किया गया था
  • बैठक में रूसी संघ, जापान, चीन, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, कुक आइलैंड्स, जर्मनी, फ्रांस और जमैका के 14 अंतर्राष्ट्रीय समुद्रतल प्राधिकरण अन्वेषण ठेकेदारों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रायोजक राज्यों के एक संघ के तहत इंटरओशनमेटल संयुक्त संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • जिसमें अन्वेषण ठेकेदारों के प्रमुख विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने गहरे समुद्र में अन्वेषण और संसाधन प्रबंधन के भविष्य पर चर्चा की।
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्रतल प्राधिकरण (आईएसए) के बारे में –
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्रतल प्राधिकरण (ISA) एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन (UNCLOS) और उसके कार्यान्वयन समझौते के तहत हुई थी.
  • जिसकी स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी
  • संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन के तहत स्थापित आईएसए, राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार की सीमाओं से परे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में सभी खनिज-संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित करने, विनियमित करने और नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार है।
  • इसका मुख्यालय किंग्स्टन, जमैका में है.

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2170625

https://iom.gov.pl/8th-isa-annual-contractors-meeting/