अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार सूचकांक-2016

International IP Index

प्रश्न-हाल ही में ‘ग्लोबल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सेंटर (GIPC) द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार सूचकांक-2016 में कौन-सा देश शीर्ष पर है?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) स्वीडन
(c) यूनाइटेड किंगडम
(d) फ्रांस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार सूचकांक अमेरिकी वाणिज्यिक संगठन ‘यूएस चैंबर ऑफ कामर्स’ द्वारा वर्ष 2007 में स्थापित ‘ग्लोबल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सेंटर’ (GIPC: Global Intellectual Property Centre) द्वारा दिसंबर, 2012 से जारी किया जा रहा है।
  • 10 फरवरी, 2016 को ग्लोबल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सेंटर (GIPC) द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार सूचकांक’ (IIPRI: International Intellectual Property Rights Index) का चौथा संस्करण जारी किया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार सूचकांक (IIPRI) 2016 में विश्व के 38 ऐसे देशों को श्रेणीबद्ध किया गया है जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 85 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • ध्यातव्य हो कि IIPRI-2015 के तीसरे संस्करण में 30 देशों, दूसरे संस्करण में 25 देशों तथा पहले संस्करण में 11 देशों को सूचीबद्ध किया गया था।
  • IIPRI 2016 में नए सम्मिलित देश हैं-अल्जीरिया, ब्रुनेई, इक्वाडोर, इस्राइल, इटली, पोलैंड, स्वीडन और वेनेजुएला।
  • इस सूचकांक में संयुक्त राज्य अमेरिका को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इसका स्कोर 28.6 है।
  • जबकि वेनेजुएला इस सूचकांक में 6.4 स्कोर के साथ 38वें अर्थात अंतिम स्थान पर है।
  • भारत का इस सूचकांक में 37वां स्थान है। इसका स्कोर 7.1 है।
  • ध्यातव्य हो कि ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार सूचकांक 2015 में भारत 7.23 स्कोर के साथ 29वें स्थान पर था।
  • इस सूचकांक की 38 देशों की सूची में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले देश क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका (पहला, स्कोर-28.61), यूनाइटेड किंगडम (दूसरा, स्कोर-27.53), जर्मनी (तीसरा, स्कोर-27.36), फ्रांस (चौथा, स्कोर-27.22) तथा स्वीडन (पांचवा, स्कोर-27.12) है।
  • इस सूचकांक की 38 देशों की सूची में अंतिम पांच स्थान प्राप्त करने वाले देश क्रमशः वेनेजुएला (38 वां, स्कोर-6.4), भारत (37 वां, स्कोर-7.05), थाइलैंड (36वां, स्कोर-7.40), वियतनाम (35 वां, स्कोर-7.83) तथा अल्जीरिया (34 वां, स्कोर-8.5) है।
  • यह सूचकांक अंतर्राष्ट्रीय संधियों में नवाचार, पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क की सुरक्षा, प्रवर्तन सहित महत्वपूर्ण 30 मापक मापदंडों पर आधारित है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.theglobalipcenter.com/gipcindex/
http://www.theglobalipcenter.com/wp-content/themes/gipc/map-index/assets/pdf/2016/GIPC_ExecSummary_Final.pdf
http://www.theglobalipcenter.com/wp-content/themes/gipc/map-index/assets/pdf/2016/GIPC_IPIndex_Annex.pdf
http://www.thehindu.com/business/Industry/india-near-bottom-of-intellectual-property-index/article8219628.ece
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/india-ranks-37-38-in-new-us-chamber-ip-index-116021000781_1.html