अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) परिषद 2026 की बैठक-2026

प्रश्न – 28 अप्रैल से 8 मई, 2026 के मध्य आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) परिषद 2026 की बैठक कहां आयोजित हुई?
(a) जयपुर (b) नई दिल्ली
(c) मुंबई (d) जिनेवा
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 अप्रैल से 8 मई, 2026 के मध्य आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) परिषद 2026 की बैठक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित हुई
  • इसमें दूरसंचार विभाग (डीओटी) के उप महानिदेशक (अंतर्राष्ट्रीय संबंध) मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया
  • परिषद की बैठक के दौरान दूरसंचार विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के साथ मिलकर वैश्विक दूरसंचार और डिजिटल सहयोग से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया
  • भारत ने वर्ष 2030 में ‘आईटीयू प्‍लेनीपोटेन्शियरी सम्मेलन’ (पीपी-2030) की मेजबानी करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
  • आईटीयू परिषद ने भारत के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जो वैश्विक दूरसंचार और डिजिटल नीति संबंधी विमर्श को आकार देने में भारत की बढ़ती भूमिका के लिए एक बडी उपलब्धि है।
  • भारत के इस प्रस्ताव को नवंबर 2026 में दोहा में होने वाले आईटीयू प्‍लेनीपोटेन्शियरी सम्मेलन 2026 में अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2261064&reg=3&lang=1