प्रश्न-भारतीय मूल के किस उपन्यासकार को अंतर्राष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार-2016 प्रदान किया गया है?
(a) अमर बोस
(b) एम.नाइट श्यामलन
(c) झुम्पा लाहिड़ी
(d)अखिल शर्मा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 9 जून, 2016 को भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक एवं रटगर्स विश्वविद्यालय नेवार्क (Newark) में अंग्रेजी के सहायक प्रोफेसर अखिल शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया।
- इन्हें यह पुरस्कार इनके द्वारा लिखित उपन्यास ‘फैमिली लाइफ’ के लिए प्रदान किया गया है।
- डबलिन सिटी काउंसिल द्वारा प्रायोजित एवं आयोजित इस पुरस्कार के तहत 1 लाख यूरो की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
- यह अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित एक ही (मौलिक) उपन्यास के लिये प्रदान की जाने वाली सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है।
- यह विशिष्ट पुरस्कार विश्वभर के सार्वजनिक पुस्तकालयों से प्राप्त नामांकनों पर विचार करने के पश्चात उपन्यास के लेखक और अनुवादक दोनों को प्रदान किया जाता है।
- इस वर्ष पुरस्कार के लिए 43 देशों के 118 शहरों में स्थित पुरस्तकालयों से प्राप्त 160 उपन्यासों के नामांकन में से चयन किया गया है।
- अखिल इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले तीसरे अमेरिकी हैं।
- फैमिली लाइफ उपन्यास एक आठ वर्षीय बालक अजय के पारिवारिक जीवन पर आधारित है जो कि वर्ष 1978 में दिल्ली से अमेरिका आता है।
- ध्यातव्य है कि अखिल शर्मा के इस उपन्यास को डीएससी पुरस्कार 2016 के लिए भी अल्प सूचीबद्ध किया गया था।
- वर्ष 2015 में इस उपन्यास के लिए इनको फोलियो पुरस्कार-2015 से सम्मानित किया जा चुका है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.dublinliteraryaward.ie/news/winner-2016-press-release/