प्रश्न – हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया गया ?
(a) 6 जून (b) 11 जून
(c) 9 जून (d) 7 जून
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 जून ,2026 को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Play) मनाया गया
- यह दिवस खेल को संरक्षित करने, बढ़ावा देने और प्राथमिकता देने के प्रयासों के लिए मनाया जाता है
- इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस का विषय है -“ खेल को सुरक्षित रखें, बचपन की रक्षा करें”( Protect Play, Protect Childhood )।
- पहली बार यह दिवस वर्ष 2024 में मनाया गया था
- क्या आप जानते हैं?-
- 71% बच्चे कहते हैं कि खेलना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वे खुश होते हैं, और 58% बच्चे कहते हैं कि खेल उन्हें दोस्त बनाने और दूसरों के साथ अच्छा समय बिताने में मदद करता है।
- अनुमान है कि दुनिया भर में 16 करोड़ बच्चे खेलने या सीखने के बजाय काम कर रहे हैं।
- आज केवल 4 में से 1 बच्चा ही नियमित रूप से अपनी गली में बाहर खेलता है, जबकि उनके दादा-दादी की पीढ़ी में लगभग तीन-चौथाई लोगों ने कहा कि वे सप्ताह में कई बार बाहर खेलते थे।
- 41% बच्चों को उनके माता-पिता या अन्य वयस्कों, जैसे पड़ोसियों, द्वारा बाहर खेलने से रोकने के लिए कहा गया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…