प्रश्न – प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय अर्गानिया दिवस कब मनाया गया ?
(a) 10 मई (b) 12 मई
(c) 8 मई (d) 7 मई
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 मई,2025 को अंतर्राष्ट्रीय अर्गानिया दिवस (International Argania Day) मनाया गया
- उद्देश्य:
• अर्गान वृक्ष के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देना
• इसके सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व पर जागरूकता फैलाना - वर्ष 2021 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 10 मई को इस दिवस को माने की घोषणा की थी।
- अर्गान वृक्ष मुख्यत: मोरक्को में पाया जाता है।
- अर्गान तेल को ‘तरल सोना’ कहा जाता है।
- यह तेल सौंदर्य प्रसाधनों और खाद्य पदार्थों में उपयोग किया जाता है।
- अर्गान के पेड़ मरुस्थलीकरण रोकने में सहायक होते हैं।
- अर्गान तेल में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
- क्या आप जानते है?
- अर्गान का पेड़ 50° सेल्सियस तक का तापमान सहन कर सकता है।
- अर्गान वृक्ष मरुस्थलीकरण के विरुद्ध एक सच्चा गढ़ हैं, जो 10 मीटर तक ऊंचे हो सकते हैं तथा 200 वर्षों तक जीवित रह सकते हैं।
- 3 लीटर अर्गान तेल का उत्पादन करने के लिए लगभग 150 किलोग्राम फल की आवश्यकता होती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…