प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1 अंतरिक्ष विभाग ने गुजरात और तमिलनाडु में साझा तकनीकी सुविधाओं की स्थापना को मंजूरी दी है।
2 इन सुविधाओं का उद्देश्य मुख्यतः निजी अंतरिक्ष विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना है।
3 इन सुविधाओं का स्वामित्व स्थायी रूप से IN-SPACe के पास रहेगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 मई,2026 को अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार ने निजी अंतरिक्ष विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए गुजरात और तमिलनाडु में साझा तकनीकी सुविधाओं (सीटीएफ) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की।
- ये सुविधाएं अत्याधुनिक परीक्षण, सत्यापन और एकीकरण अवसंरचना से सुसज्जित होंगी।
- आईएन-स्पेस तकनीकी अवसंरचना की खरीद, स्थापना और संचालन, एक निश्चित अवधि के लिए सुविधाओं के संचालन और बाद में उनके स्वामित्व को संबंधित राज्य सरकारों को हस्तांतरित करने में भूमिका निभाएगा।
- गुजरात और तमिलनाडु सरकारों ने अंतरिक्ष गतिविधियों के लिए विशेष रूप से प्लग-एंड-प्ले विनिर्माण क्लस्टर स्थापित करने हेतु भूमि के भूखंडों की पहचान की है।
- इन विनिर्माण क्लस्टरों के भीतर ही सीटीएफ (कम्प्यूटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स) स्थापित किए जाएंगे।
- लगभग 10 राज्यों ने इसी तरह के अंतरिक्ष विनिर्माण क्लस्टर स्थापित करने में रुचि व्यक्त की है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…