प्रश्न – ‘अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 नवंबर
(b) 11 नवंबर
(c) 13 नवंबर
(d) 16 नवंबर
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

- यूनेस्को ने वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को-मदनजीत सिंह पुरस्कार की स्थापना की थी।
- यह पुरस्कार विज्ञान‚ कला‚ संस्कृति अथवा संचार के क्षेत्र में सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए काम के लिए दिया जाता है।
- वर्ष 2022 का यह पुरस्कार कैमरून की फ्रेंका मा-इह सुलेम योंग को प्रदान किया था।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/academic-impact/international-day-tolerance-16-november