अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस

प्रश्न – 1 मई, 2025 को सम्पूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ मनाया गया। इस दिवस को मनाने की शुरुआत कब हुई थी?
(a) 1875 (b) 1886
(c) 1902 (d) 1923
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 मई, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ (International Labour Day) मनाया गया।
  • इस दिवस की शुरूआत मई 1886 से हुई थी।
  • इस दिवस को मनाने के पीछे शिकागो में उन श्रमिक संगठनों की हड़ताल है जो कि 8 घंटे से ज्यादा काम न कराने के लिए की गई थी।
  • भारत में यह दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई, 1923 को मनाना शुरू किया गया था।
  • उस समय इसको ‘मद्रास दिवस’ के रूप में मनाया जाता था।
  • ज्ञातव्य है कि श्रमिकों के विषय में शीर्ष निकाय अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/world-news/international-labour-day-2025-know-date-history-significance-and-more-nc-125043000541_1.html

https://ddnews.gov.in/international-labor-day-know-when-labor-day-started-what-initiatives-are-being-taken-for-the-rights-of-workers-in-india