अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 2 मई
(b) 1 मई
(c) 30 अप्रैल
(d) 3 मई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 मई, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ (International Labour Day) मनाया गया।
  • इस दिवस की शुरूआत मई 1886 से हुई थी।
  • इस दिवस को मनाने के पीछे शिकागो में उन श्रमिक संगठनों की हड़ताल है जो कि 8 घंटे से ज्यादा काम न कराने के लिए की गई थी।
  • भारत में यह दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई, 1923 को मनाना शुरू किया गया था।
  • उस समय इसको ‘मद्रास दिवस’ के रूप में मनाया जाता था।
  • ज्ञातव्य है कि श्रमिकों के विषय में शीर्ष निकाय अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
  • वर्तमान में गॉय रॉयडर (Guy Ryder) इसके महानिदेशक हैं तथा 187 देश इसके सदस्य हैं।

संबंधित लिंक
https://en.wikipedia.org/wiki/International_Workers%27_Day
http://www.ilo.org/global/lang–en/index.htm
http://www.ilo.org/global/about-the-ilo/lang–en/index.htm
https://navbharattimes.indiatimes.com/education/gk-/history-and-importance-of-international-labour-day/articleshow/63980936.cms