अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस

International Day of Education

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 जनवरी
(b) 24 जनवरी
(c) 25 जनवरी
(d) 18 जनवरी
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 जनवरी‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ (International Day of Education) मनाया गया।
  • वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘Recover and Revitalize Education for the Covid-19 Generation”।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर‚ 2018 को प्रतिवर्ष 24 जनवरी को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • यूनेस्को के अनुसार‚ वर्तमान में 258 मिलियन बच्चे और युवा अभी भी स्कूल नहीं जाते हैं।
  • 617 मिलियन बच्चे और किशोर बुनियादी गणित भी हल नहीं कर सकते हैं।
  • उप-सहारा अफ्रीका में 40 प्रतिशत से कम लड़कियों ने निम्न माध्यमिक स्कूल पूरा किया और कुल 4 मिलियन बच्चे और युवा स्कूल से बाहर हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.unesco.org/commemorations/educationday