प्रश्न – अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां-2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- इसके अनुसार,वर्ष 2021-25 अवधि में भारत विश्व का शीर्ष शस्त्र आयातक देश रहा।
- वर्ष 2021-25 में अवधि में यूएसए विश्व का शीर्ष शस्त्र निर्यातक देश रहा
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 मार्च‚ 2026 को स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) द्वारा विश्व में पारंपरिक आयुधों के हस्तांतरण की स्थिति पर वार्षिक रिपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां (Trends in International Arms Transfers), 2025’ जारी की गई।
- इसके अनुसार , वर्ष 2021–25 में प्रमुख हथियारों के अंतरराष्ट्रीय हस्तांतरण की मात्रा 2016–20 की तुलना में 9.2 प्रतिशत अधिक थी।
- यह 2011–15 के बाद की सबसे बड़ी वृद्धि थी।
- वर्ष 2021-25 की अवधि में विश्व के शीर्ष 10 शस्त्र निर्यातक देश तथा उनका विश्व के शस्त्र निर्यात में हिस्सा इस प्रकार हैं-
- यूएसए (42 प्रतिशत)
- फ्रांस (9.8 प्रतिशत)
- रूस (6.8 प्रतिशत)
- जर्मनी(5.7 प्रतिशत)
- चीन (5.6 प्रतिशत)
- इटली (5.1 प्रतिशत)
- इस्राइल (4.4 प्रतिशत)
- यूनाइटेड किंगडम(3.4 प्रतिशत)
- दक्षिण कोरिया (3.0 प्रतिशत)
- स्पेन (2.3 प्रतिशत)
- SIPRI ने 2021–25 की अवधि में 66 देशों को प्रमुख हथियारों के आपूर्तिकर्ता के रूप में चिह्नित किया है।
- इस अवधि में 5 शीर्ष आपूर्तिकर्ता देश विश्वव्यापी शस्त्र निर्यातों का कुल 70 प्रतिशत हेतु उत्तरदायी हैं।
- संयुक्त राज्य अमेरिका के हथियार निर्यात में 2016–20 और 2021–25 के बीच 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे उसे कुल वैश्विक हथियार निर्यात में 42 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली।
- दो दशकों में पहली बार, 2021–25 में अमेरिकी हथियार निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा यूरोप को गया (38 प्रतिशत)।
- 2021–25 में फ्रांस के हथियार निर्यात में 2016–20 की तुलना में 21 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि रूस के निर्यात में 64 प्रतिशत की गिरावट आई।
- वर्ष 2021-25 की अवधि में विश्व के शीर्ष 10 शस्त्र आयातक देश तथा उनका विश्व शस्त्र आयात में हिस्सा इस प्रकार है-
- यूक्रेन(9.7 प्रतिशत)
- भारत (8.2प्रतिशत)
- सऊदी अरब (6.8 प्रतिशत)
- क़तर (6.4 प्रतिशत)
- पाकिस्तान (4.2 प्रतिशत)
- जापान (3.9 प्रतिशत)
- पोलैंड (3.6 प्रतिशत)
- यूएसए (2.9 प्रतिशत)
- कुवैत(2.8 प्रतिशत)
- ऑस्ट्रेलिया (2.8 प्रतिशत)
- इस अवधि में शीर्ष पाँच प्राप्तकर्ताओं ने कुल वैश्विक हथियार आयात का 35 प्रतिशत प्राप्त किया
- यूरोप के देशों ने 2021–25 में सभी हथियार आयातों का 33 प्रतिशत प्राप्त किया, इसके बाद एशिया और ओशिआनिया (31 प्रतिशत), मध्य पूर्व (26 प्रतिशत), अमेरिका महाद्वीप (5.6 प्रतिशत) और अफ्रीका (4.3 प्रतिशत) का स्थान रहा।
- यूरोप के वर्तमान 29 नाटो सदस्य देशों के संयुक्त हथियार आयात में 2016–20 और 2021–25 के बीच 143 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
- 2021–25 में इन आयातों का 58 प्रतिशत संयुक्त राज्य अमेरिका से आया।
- एशिया और ओशिआनिया को होने वाले हथियार आयात में 20 प्रतिशत की कमी आई, क्योंकि चीन के आयात 2016–20 और 2021–25 के बीच आधे से भी अधिक घट गए (–72 प्रतिशत)।
- 2021–25 में मध्य पूर्व के देशों के हथियार आयातों में से आधे से अधिक संयुक्त राज्य अमेरिका से आए (54 प्रतिशत)।
- 2021–25 में यूरोप पहली बार 1960 के दशक के बाद कुल वैश्विक हथियार आयात में सबसे बड़े हिस्से वाला क्षेत्र बना, जिसका हिस्सा 33 प्रतिशत रहा
- इसके बाद एशिया और ओशिआनिया का स्थान रहा, जिसका हिस्सा 31 प्रतिशत था।
- फिर मध्य पूर्व (26 प्रतिशत), अमेरिका महाद्वीप (5.6 प्रतिशत) और अफ्रीका (4.3 प्रतिशत) का स्थान रहा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sipri.org/sites/default/files/2026-03/fs_2603_at_2025.pdf
https://www.sipri.org/publications/2026/sipri-fact-sheets/trends-international-arms-transfers-2025