अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां‚ 2020

TRENDS IN INTERNATIONAL ARMS TRANSFERS, 2020

प्रश्न-15 मार्च‚ 2021 को स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां‚ 2020 के अनुसार‚ वर्ष 2016-20 वर्ष अवधि में विश्व का शीर्ष शस्त्र आयातक देश कौन-सा है?
(a) भारत
(b) सऊदी अरब
(c) मिस्र
(d) इराक
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 मार्च‚ 2021 को स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) द्वारा विश्व में पारंपरिक आयुधों के हस्तांतरण की स्थिति पर वार्षिक रिपोर्ट-अंतरराष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां (Trends in International Arms Transfers), 2020 जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार‚ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख आयुधों के हस्तांतरण की मात्रा वर्ष 2011-15 की तुलना में वर्ष 2016-20 में 0.5 प्रतिशत कम रही और वर्ष 2006-10 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक रही।
  • वर्ष 2016-20 की अवधि में विश्व के शीर्ष 10 शस्त्र निर्यातक देश तथा उनका विश्व के शस्त्र निर्यात में हिस्सा इस प्रकार है-
  1. यूएसए (37 प्रतिशत)
  2. रूस (20 प्रतिशत)
  3. फ्रांस (8.2 प्रतिशत)
  4. जर्मनी (5.5 प्रतिशत)
  5. चीन (5.2 प्रतिशत)
  6. यू.के. (3.3 प्रतिशत)
  7. स्पेन (3.2 प्रतिशत)
  8. इस्राइल (3.0 प्रतिशत)
  9. दक्षिण कोरिया (2.7 प्रतिशत)
  10. इटली (2.2 प्रतिशत)
  • शस्त्र निर्यातकों की सूची में भारत 24वें स्थान (0.2 प्रतिशत) है।
  • वर्ष 2016-20 की अवधि में 5 शीर्ष आपूर्तिकर्ता देश विश्वव्यापी शस्त्र निर्यातों का कुल 76 प्रतिशत हेतु उत्तरदायी हैं।
  • वर्ष 2011-15 और 2016-20 के बीच भारत द्वारा शस्त्र आयात में 33 प्रतिशत की कमी आई है।
  • वर्ष 2016-20 की अवधि में विश्व के शीर्ष 10 शस्त्र आयातक देश तथा उनका विश्व शस्त्र आयात में हिस्सा इस प्रकार हैं-
  1. सऊदी अरब (11 प्रतिशत)
  2. भारत (9.5 प्रतिशत)
  3. मिस्र (5.8 प्रतिशत)
  4. ऑस्ट्रेलिया (5.1 प्रतिशत)
  5. चीन (4.7 प्रतिशत)
  6. अल्जीरिया (4.3 प्रतिशत)
  7. दक्षिण कोरिया (4.3 प्रतिशत)
  8. कतर (3.8 प्रतिशत)
  9. यूएई (3.0 प्रतिशत)
  10. पाकिस्तान (2.7 प्रतिशत)
  • वर्ष 2015-20 के दौरान शीर्ष 5 शस्त्र आयातकों ने विश्वव्यापी शस्त्र आयात के कुल 36 प्रतिशत का आयात किया।
  • वर्ष 2016-20 की अवधि में भारत को शस्त्रों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता 3 देश हैं-
  1. रूस (49 प्रतिशत)
  2. फ्रांस (18 प्रतिशत)
  3. इस्राइल (13 प्रतिशत)

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sipri.org/sites/default/files/2021-03/fs_2103_at_2020.pdf