अंतरराष्ट्रीय वन दिवस

प्रश्न – 21 मार्च, 2025   को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय वन दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या था-
(a)    वन और रोजगार    
(b)    वन और जैवविविधता
(c)    वन और भोजन
(d)    फॉरेस्ट रेस्टोरेशन :ए पथ टू रिकवरी ऐंड वेल-बींग
उत्तर – (c) 

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 मार्च, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय वन दिवस’ (International Day of Forests) मनाया गया।
  • मुख्य विषय (Theme)- “वन और भोजन”( “Forests and Food”)
  • उद्देश्य- वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वर्तमान और भावी पीढ़ी के विकास को सुदृढ़ बनाना।
  • उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर, 2012 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 21 मार्च को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।
  • क्या आप जानते है –
  • दुनिया भर में 5 अरब से ज़्यादा लोग भोजन, दवा और आजीविका के लिए जंगल और गैर-लकड़ी के वन उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं।
  • 2 अरब से ज़्यादा लोग खाना पकाने के लिए लकड़ी और दूसरे पारंपरिक ईंधन पर निर्भर हैं
  • जंगली मांस विशेष रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में स्वदेशी लोगों और ग्रामीण समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोटीन स्रोत है।
  • जंगली जानवरों की 3,200 से अधिक प्रजातियों का भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • कुछ देशों और क्षेत्रों में, वन और वृक्ष ग्रामीण परिवारों की लगभग 20% आय प्रदान करते हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2025/mar/doc2025320523501.pdf

https://www.fao.org/international-day-of-forests-2025/en