अंतरराष्ट्रीय वन दिवस

प्रश्न-21 मार्च‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय वन दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2022 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या है?
(a) वन और रोजगार
(b) वन और जैव विविधता
(c) वन और जलवायु परिवर्तन
(d) वन और सतत उत्पादन एवं उपभोग
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 21 मार्च‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय वन दिवस’ (International Day of Forests) मनाया गया।
  • मुख्य विषय-‘वन और सतत उत्पादन एवं उपभोग’ (Forest and Sustainable Production and Consumption)।
  • उद्देश्य-वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वर्तमान और भावी पीढ़ी को वनों के प्रति दृष्टिकोण को सुदृढ़ बनाना।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 21 मार्च को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • वन विश्व की स्थलीय जैव विविधता का लगभग 80 प्रतिशत है‚ जिसमें 60,000 से अधिक वृक्ष प्रजातियां हैं।
  • लगभग 1.6 बिलियन लोग भोजन‚ आश्रय‚ ऊर्जा‚ दवाओं और आय के लिए सीधे वनों पर निर्भर हैं।
  • वैश्विक स्तर पर प्रतिवर्ष 10 मिलियन हेक्‍टेयर वनों के क्षेत्रफल में कमी हो रही है। (लगभग आइसलैंड के आकार के बराबर)

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/forests-and-trees-day

https://www.fao.org/sustainable-development-goals/events/detail/en/c/1459218/