अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

International Day of Yoga, 2020

प्रश्न-21 जून, 2020 को संपूर्ण विश्व में छठवां ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या है?
(a) शांति एवं समृद्धि के लिए योग
(b) जलवायु कार्यवाही के लिए योग
(c) स्वास्थ्य के लिए योग
(d) स्वास्थ्य के लिए योग- घर पर योग
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 21 जून, 2020 को संपूर्ण विश्व में छठवां ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ (International Day of Yoga) मनाया गया।
  • मुख्य विषय (Theme)- ‘‘स्वास्थ्य के लिए योग- घर पर योग” (Yoga for Health – Yoga at Home)।
  • उद्देश्य-संपूर्ण विश्व में योगाभ्यास से होने वाले फायदे के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  • उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प द्वारा प्रतिवर्ष 21 जून को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • पहली बार यह दिवस 21 जून, 2015 को मनाया गया था।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/yoga-day