प्रश्न – वर्ष 2026 में ‘अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 10 फरवरी (b) 9 फरवरी
(c) 16 फरवरी (d) 8 फरवरी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 फरवरी, 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस’ (International Epilepsy Day) मनाया गया।
- यह दिवस प्रति वर्ष फरवरी माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है।
- उद्देश्य — लोगों को मिर्गी के बारे में जागरूक करना और संवेदनशील बनान॥
- मिर्गी एक क्रोनिक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें मस्तिष्क असामान्य रूप से कार्य करता है, और बार-बार दौरे का कारण बनता है।
- यह विश्व-भर में 5 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित करने वाली एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है।
- यह दिवस कलंक (stigma) को चुनौती देने, मिर्गी से पीड़ित लोगों के वास्तविक जीवन अनुभवों को सामने लाने तथा बेहतर सहयोग, उपचार और सामाजिक समावेशन के लिए समर्थन एवं पैरवी करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…