अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

International Women's Day

प्रश्न-8 मार्च, 2021 को विश्व भर में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया गया। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा कब से मनाया जा रहा है?
(a) 1975
(b) 1985
(c) 1995
(d) 1980
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2021 को विश्व भर में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय है- ‘Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world’ है।
  • उल्लेखनीय है कि इस दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1975 में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष’ के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को इस दिवस को मनाना प्रारंभ किया था।
  • गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा एजेंडा 2030 के तहत स्वीकृत 17 सतत विकास लक्ष्यों में लक्ष्य 5 के अंतर्गत लैंगिक समानता प्राप्त करना और सभी लड़कियों को सशक्त बनाना शामिल है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/womens-day