अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

International Tiger Day 2020

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 26 जुलाई
(b) 28 जुलाई
(c) 29 जुलाई
(d) 30 जुलाई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 जुलाई, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय    बाघ   दिवस’ (International Tiger Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-विश्व में बाघों के निवास स्थान का संरक्षण, विस्तार तथा उनकी स्थिति के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना।
  • वर्ष 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में बाघ सम्मेलन में 29 जुलाई को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया था।
  • इस सम्मेलन में वर्ष 2022 तक बाघों की संख्या को दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया गया था।
  • दरअसल अवैध शिकार और वनों के नष्ट होने के कारण विश्व के कई देशों में बाघों की संख्या में काफी गिरावट आई है।
  • गौरतलब है कि भारत सरकार ने बाघों के संरक्षण के लिए वर्ष 1973 में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत की थी।
  • वर्तमान में भारत में कुल 50 टाइगर रिजर्व कोर और बफर क्षेत्र (Tiger Reserves Core and Buffer Areas) हैं।
  • अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट, 2018 के अनुसार, देश में बाघों की संख्या 2967 है।
  • इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने राष्ट्र को गिनीज विश्व रिकॉर्ड समर्पित किया।
  • यह बाघों की गिनती में निगरानी के लिए लगाए गए सबसे अधिक कैमरों के संबंध में है।
  • भारत में फिलहाल विश्व के लगभग 70 प्रतिशत से अधिक बाघ हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/information/story/international-tiger-day-2020-date-significance-history-and-save-wildlife-quotes-1705524-2020-07-29

https://www.business-standard.com/article/current-affairs/international-tiger-day-2020-importance-tiger-population-facts-tiger-images-all-you-need-to-know-120072900195_1.html