प्रश्न – हाल ही में ‘अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 8 मई (b) 12 मई
(c) 10 मई (d) 7 मई
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 मई,2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस’(International Day of Plant Health) मनाया गया
- इसका मुख्य विषय — सुरक्षित पौधें, सुरक्षित भोजन और बेहतर पोषण (Plant Biosecurity for Food Security and Nutrition) है
- इस दिवस का उद्देश्य वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है कि कैसे पौधों के स्वास्थ्य की रक्षा से भूख को समाप्त करने में गरीबी को कम करने में जैव विविधता और पर्यावरण की रक्षा करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2020 को ‘अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य वर्ष’ घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है
क्या आप जानते हैं? - हम जो भोजन खाते हैं, उसका 80 प्रतिशत पौधों से प्राप्त होता है और हम जो ऑक्सीजन सांस लेते हैं, उसका 98 प्रतिशत पौधे उत्पन्न करते हैं।
- पादप कीट और रोग वैश्विक खाद्य फसलों के 40 प्रतिशत तक नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं, और कृषि उत्पादों में प्रतिवर्ष 220 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के व्यापारिक नुकसान का कारण बनते हैं।
- एक वयस्क मरुस्थलीय टिड्डा (Desert Locust) प्रतिदिन अपने वजन के बराबर, लगभग 2 ग्राम, भोजन खा सकता है।
- 40 मिलियन मरुस्थलीय टिड्डों का 1 वर्ग किलोमीटर आकार का झुंड एक दिन में उतना ही भोजन खा सकता है, जितना लगभग 35,000 लोग खाते हैं।
- कृषि उत्पादों के व्यापार का वार्षिक मूल्य पिछले दशक में लगभग तीन गुना बढ़ गया है, मुख्य रूप से उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में, और यह 1.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।
- FAO का अनुमान है कि बड़ी और सामान्यतः अधिक समृद्ध आबादी को भोजन उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2050 तक कृषि उत्पादन में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…