प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 5 दिसंबर
(b) 3 दिसंबर
(c) 4 दिसंबर
(d) 7 दिसंबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 7 दिसंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन दिवस (International Civil Aviation Day) मनाया गया।
- वर्ष 2020 से 2023 तक इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘वैश्विक विमानन विकास के लिए नवाचार को आगे बढ़ाना’ (Advancing Innovation for Global Aviation Development) रहेगा।
- उद्देश्य-लोगों को विमानन क्षेत्र के प्रति जागरूक करना तथा इस क्षेत्र की राष्ट्र के आर्थिक विकास में भूमिका को समझाना।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
- इस दिवस की स्थापना आईसीएओ (ICAO: International Civil Aviation Oraganization) की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वर्ष 1994 में की गई थी।
- ICAO की स्थापना 7 दिसंबर, 1944 को हुई थी।
- इसका मुख्यालय मांट्रियल, कनाडा में है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…