अंतरराष्ट्रीय जैज दिवस

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय जैज दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 25 अप्रैल
(b) 28 अप्रैल
(c) 30 अप्रैल
(d) 18 अप्रैल
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 30 अप्रैल‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय जैज दिवस’(International Jazz Day) मनाया गया।
  • यह संगीत प्रेमियों का एक खास दिवस है।
  • जैज एक पश्चिमी सभ्यता की संगीत विधा है।
  • अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में ये काफी लोकप्रिय है।
  • इस संगीत विधा का सबसे अहम यंत्र सैक्सोफोन है।
  • उल्लेखनीय है कि नवंबर‚ 2011 में यूनेस्को जनरल कॉन्फ्रेस ने प्रति वर्ष 30 अप्रैल को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • यह दिवस विश्व भर के समुदायों‚ स्कूलों‚ कलाकारो‚ इतिहासकारों‚ शिक्षाविदों और जैज के प्रति लगाव रखने वाले लोगों को जैज की कला‚ इसकी जड़ों तथा इसके प्रभाव के बारे में जानने और मनाने के लिए एक साथ लाता है।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://jazzday.com/