अंतरराष्ट्रीय कैमलिड्‌स (ऊंट) वर्ष

प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस वर्ष को ‘अंतरराष्ट्रीय कैमलिड्‌स (ऊंट) वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा?
(a) वर्ष 2028
(b) वर्ष 2024
(c) वर्ष 2025
(d) वर्ष 2026
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • उल्लेखनीय है कि ऊंट भूख के विरुद्ध लड़ाई‚ गरीबी उन्मूलन‚ महिलाओं के सशक्तीकरण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के टिकाऊ उपयोग से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • साथ ही यह अफ्रीका और एशिया में स्वदेशी लोगों सहित शुष्क और अर्ध-शुष्क भूमि में समुदायों की संस्कृति‚ अर्थव्यवस्था खाद्य सुरक्षा और आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • गौरतलब है कि 20 दिसंबर‚ 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस वर्ष को मनाए जाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
  • ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष (International Year of Millets) तथा शांति की गारंटी के रूप में अंतरराष्ट्रीय संवाद वर्ष (International Year of Dialogue as Guarantee of Peace) के रूप में मनाया गया।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fao.org/camelids-2024/about/en

https://documents-dds-ny.un.org/doc/UNDOC/GEN/N17/465/58/PDF/N1746558.pdf?OpenElement