अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 10 अक्टूबर
(b) 14 अक्टूबर
(c) 8 अक्टूबर
(d) 13 अक्टूबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 अक्टूबर, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस’ (International Day for Disaster Reduction) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-“Reducing Disaster Economic Losses” है।




  • यह दिवस विश्व में जोखिम प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1989 में प्रारंभ किया गया था।
  • पहले यह दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर, माह के पहले बुधवार को मनाया जाता था।
  • किंतु वर्ष 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 13 अक्टूबर को प्रतिवर्ष यह दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
https://www.unisdr.org/we/campaign/iddr
https://ias.unu.edu/en/events/upcoming/iddr-2018.html