गोवा समुद्री परिसंवाद-2018

Indian Navy Hosts Goa Maritime Symposium – 2018

प्रश्न-‘गोवा समुद्री परिसंवाद-2018’ में हिंद महासागर के तटों से लगे कितने देश के नौसेना अधिकारी प्रतिभाग करेंगे?
(a) 14
(b) 20
(c) 16
(d) 18
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2018 को भारतीय नौसेना द्वारा नेवल बॉर कॉलेज, गोवा में ‘गोवा समुद्री परिसंवाद-2018’ का आयोजन किया जायेगा।
  • इस परिसंवाद में हिंद महासागर के तटों से लगे 16 देशों के शीर्ष नौसेना अधिकारी ने प्रतिभाग किया।
  • 2017 में प्रारंभ समुद्री परिसंवाद का यह दूसरा संस्करण है।
  • इसमें दक्षिण पूर्व एशिया के इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड तथा भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका के अतिरिक्त सेशेल्स के द्विपीय देश, मॉरिशस और मालदीव के साथ पश्चिमी एशिया से ओमान तथा अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका, मेडागास्कर, केन्या तंजानिया और मोजांबिक आदि देशों ने प्रतिभाग किया।




  • भारतीय उपमहाद्वीप में मजबूत समुद्री साझेदारी का निर्माण समुद्री परिसंवाद-2018 का थीम है।
  • इस परिसंवाद का उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप की नौसेनाओं के बीच समुद्री खतरों से लड़ने की क्षमता विकसित करना है। साथ ही सहकारी रणनीति पर विचार कर समुद्री एजेंसियों के बीच एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता का विकास करना है।
  • इस परिसंवाद का उद्घाटन एडमिरल सुनील लांबा तथा नौसेना के अन्य अधिकारियों ने किया।

लेखक-अनुज कुमार तिवारी

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=184108
https://www.business-standard.com/article/news-ians/navy-to-host-symposium-on-building-maritime-partnerships-in-ior-118101100790_1.html