प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 10 अक्टूबर, 2025 को उत्तर कोरिया द्वारा आयोजित सैन्य परेड और ह्वासोंग-20 मिसाइल के संबंध में सही नहीं है?
(a) ह्वासोंग-20 को पहली बार एक 11-एक्सल वाले लॉन्चर ट्रक पर प्रदर्शित किया गया।
(b) यह मिसाइल तरल ईंधन (Liquid Fuel) आधारित इंजन से संचालित है।
(c) इस मिसाइल को संभवतः मल्टीपल वारहेड डिलीवरी सिस्टम (MIRV) के रूप में डिजाइन किया गया है।
(d) रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव इस परेड में शामिल हुए।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 अक्टूबर, 2025 को उत्तर कोरिया ने अपनी सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (WPK) की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी प्योंगयांग में एक विशाल सैन्य परेड आयोजित की।
- इस सैन्य परेड में उत्तर कोरिया ने अपनी सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-20 का अनावरण किया।
- मिसाइल को पहली बार एक 11-एक्सल वाले लॉन्चर ट्रक पर प्रदर्शित किया गया।
- परमाणु क्षमता संपन्न ह्वासोंग-20 का प्रदर्शन उत्तर कोरिया के नवीनतम आईसीबीएम का पहला प्रदर्शन था।
- अभी इसका उड़ान परीक्षण नही किया गया है।
- मिसाइल में इस्तेमाल किया गया इंजन ठोस ईंधन वाला है और कार्बन फाइबर मिश्रित सामग्री से बना है।
- इस इंजन का इस्तेमाल आईसीबीएम ह्वासोंगफो-19 श्रृंखला और अगली पीढ़ी की आईसीबीएम ह्वासोंगफो-20 में किया जाएगा।
- इस मिसाइल को संभवतः मल्टीपल वारहेड डिलीवरी सिस्टम (MIRV) के रूप में डिजाइन किया गया है।
- इसका अर्थ है कि एक ही मिसाइल से कई परमाणु वारहेड लक्ष्य पर छोड़े जा सकते हैं।
- इससे अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा और उत्तर कोरिया की “डिटरेंस कैपेबिलिटी” और बढ़ेगी।
- परेड में रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव भी शामिल हुए।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…