अंजी खाड ब्रिज

Indian Railways’ 1st cable-stayed rail bridge

प्रश्न-कश्मीर में भारतीय रेलवे द्वारा अंजी खाड ब्रिज (Anji khad Bridge) का निर्माण कराया जा रहा है। इस ब्रिज के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) अंजी खाड ब्रिज देश में बनाया जा रहा पहला केबल स्टेएड रेल ब्रिज है।
(b) इस पुल का निर्माण कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है।
(c) यह ब्रिज जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा और रियासी के बीच बनाया जा रहा है।
(d) इस पुल की लंबाई 480.75 मीटर होगी।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • जुलाई, 2020 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, कश्मीर में भारतीय रेलवे द्वारा अंजी खाड ब्रिज (Anji khand Bridge) का निर्माण किया जा रहा है।
  • यह देश में बनाया जा रहा पहला केबल-स्टेएड रेल ब्रिज है।
  • इस ब्रिज का निर्माण कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) द्वारा कराया जा रहा है।
  • यह ब्रिज ऊधमपुर-श्रीनगर-बारमूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है।
  • यह ब्रिज (पुल) कश्मीर को शेष भारत से रेलवे ट्रैक के माध्यम से जोड़ेगा।
  • यह ब्रिज जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा और रियासी के बीच बनाया जा रहा है।
  • इस ब्रिज की लंबाई 473.25 मीटर होगी।
  • इस ब्रिज को 96 केबल का सहायता प्रदान किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.financialexpress.com/infrastructure/railways/indian-railways-1st-cable-stayed-rail-bridge-anji-khad-bridge-will-be-an-engineering-marvel-watch-video/2024579/