प्रश्न-21 सितंबर, 2020 को विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना चढ़ने वाले नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन हो गया। उन्होंने बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के कितनी बार इस पर्वत के शिखर पर चढ़ाई की थीं?
(a) 10
(b) 8
(c) 6
(d) 5
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 21 सितंबर, 2020 को विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार आरोहण करने वाले नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का काठमांडू में निधन हो गया।
- उन्हें हिम तेंदुआ (स्नो लेपर्ड) के नाम से भी जाना जाता था।
- उन्होंने वर्ष 1983 से 1996 के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट शिखर (ऊंचाई-8,850 मीटर) पर 10 बार सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।
- ऐसा करने वाले वह विश्व के पहले पर्वतारोही हैं।
- वर्ष 2017 में इस दिग्गज पर्वतारोही को प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस खिताब से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें यह सम्मान बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के 10 बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर सफलापूर्वक चढ़ने पर दिया गया था।
- इसके अलावा वर्ष 1987 में ठंड के मौसम में ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना एवरेस्ट फतह करने वाले पहले व्यक्ति बनने पर भी उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…