प्रश्न -प्रतिवर्ष ‘अंग्रेजी भाषा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 23 अप्रैल (b) 20 अप्रैल
(c) 26 अप्रैल (d) 15 अप्रैल
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 अप्रैल, 2026 को अंग्रेजी भाषा दिवस (English Language Day) मनाया गया
- यह तिथि पारंपरिक रूप से विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन और मृत्यु तिथि दोनों के रूप में मनाई जाती है।
- अंग्रेजी भाषा के सबसे प्रसिद्ध नाटककार होने के साथ-साथ शेक्सपियर का आधुनिक अंग्रेजी पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव था।
- अंग्रेजी अंतर्राष्ट्रीय संचार की भाषाओं में से एक है।
- विभिन्न देशों और संस्कृतियों के लोग अंग्रेजी में एक-दूसरे के साथ संवाद करने में तेजी से सक्षम हो रहे हैं, भले ही यह उनकी पहली भाषा न हो।
- संयुक्त राष्ट्र में, अंग्रेजी फ्रेंच के साथ दो कामकाजी भाषाओं में से एक है।
- यह दिवस वैश्विक संचार विभाग द्वारा वर्ष 2010 की एक पहल का परिणाम है‚ जो यूएन की 6 आधिकारिक भाषाओं (अंग्रेजी‚ अरबी‚ चाइनीज‚ फ्रेंच रसियन और स्पेनिश) में से प्रत्येक के लिए भाषा दिवस की स्थापना करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…