प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) बराक-8 मिसाइल रक्षा प्रणाली का विकास भारत एवं इस्राइल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
(ii) बराक-8 लघु दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
(a) केवल i
(b) केवल ii
(c) i एवं ii दोनों
(d) i एवं ii दोनों नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- अगस्त, 2018 में इस्राइल की नौ सेना ने बराक-8 मिसाइल रक्षा प्रणाली को खरीदने की घोषणा की।
- ध्यातव्य है बराक-8 मिसाइल रक्षा प्रणाली का विकास भारत एवं इस्राइल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
- इस मिसाइल को इस्राइल द्वारा बराक-8 नाम दिया गया है जबकि भारत में ‘लम्बी दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल’ (LR-Sam) और ‘मध्यम दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल (MR-SAM) कहा जाता है।
- इस प्रणाली में शामिल मिसाइलों की अधिकतम मारक क्षमता 70 किमी. और 150 किमी. है।
- उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना ने ‘लंबी दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल’ (LR-Sam) को कोलकाता श्रेणी के युद्धपोतों पर शामिल किया है।
- इसके अतिरिक्त इस मिसाइल को निर्माणाधीन विशाखापत्तनम श्रेणी के विध्वंसक पोतों, प्रोजेक्ट-17A युद्धपोतों और स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात किए जाने की योजना है।
- इस्राइल की नौसेना द्वारा ‘सार-6’ (Sa’a r-6) युद्धक पोतों पर बराक-8 मिसाइल तैनात की जाएगी।
- बराक-8 मिसाइल के स्थल प्रक्षेपण संस्करण को ‘मध्यम दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआर-सैम MR-Sam) नाम दिया गया है।
- भारतीय वायु सेना और थल सेना द्वारा एमआर-सैम की खरीद की जा रही है।
- एमआर सैम मिसाइल शत्रु विमानों को 100 किमी. दूर से ही पचान करने और 70 किमी. की दूरी पर नष्ट करने में सक्षम है।
- एलआर-सैम सभी तरह के वायवीय लक्ष्यों जैसे-सबसोनिक एवं सुपरसोनिक मिसाइलों, युद्धक विमान, समुद्री निगरानी विमान आदि को नष्ट करने में सक्षम है।
संबंधित लिंक…
http://www.defenseindustrydaily.com/india-israel-introducing-mr-sam-03461/
https://www.business-standard.com/article/current-affairs/israel-navy-to-procure-barak-8-missile-defence-system-developed-with-india-118081600103_1.html
https://www.timesofisrael.com/iai-to-supply-israeli-warships-with-barak-8-missile-defense-systems/