राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2017

Key Points of the New National Medical Commission Bill You Need to Know

प्रश्न-29 दिसंबर, 2017 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लोकसभा में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2017 पेश किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) प्रस्तावित विधेयक में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के स्थान पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की स्थापना की जाएगी।
(ii) विधेयक के अनुसार एक ब्रिज कोर्स, लाया जाएगा जिसे करके आयुर्वेद, होम्योपैथी के डॉक्टर एलोपैथी का इलाज कर पाएंगे।
(iii) ग्रेजुएशन के बाद डॉक्टरों को एक परीक्षा देनी होगी और उसके बाद ही मेडिकल प्रैक्टिस का लाइसेंस मिल सकेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?

(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) केवल (ii) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 दिसंबर, 2017 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने लोकसभा में ‘राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2017’ पेश किया गया।
  • बाद में सरकार ने लोकसभा सदस्यों की मांग के मद्देनजर इसे संसद की स्थायी समिति को भेजने का निर्णय लिया।
  • इस विधेयक की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
    (i) प्रस्तावित विधेयक में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया समाप्त हो जाएगी और उसकी जगह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) लेगा।
  • केंद्र सरकार एक काउंसिल बनाएगी जो मेडिकल शिक्षा और ट्रेनिंग के बारे में राज्यों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का मौका देगी।
  • ये काउंसिल राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को सुझाव देगी कि मेडिकल शिक्षा को कैसे सुलभ बनाया जाए।
  • प्रस्तावित विधेयक में भारत के मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए सिर्फ एक परीक्षा ‘नेशनल एलिजिबिलिटी इंट्रेंस टेस्ट’ (NEET) कराने का प्रावधान है।
  • प्रस्तावित विधेयक के अनुसार, स्नातक के बाद डॉक्टरों को एक परीक्षा देनी होगी और उसके बाद ही मेडिकल प्रैक्टिस का लाइसेंस मिल सकेगा।
  • इस परीक्षा के आधार पर पोस्टग्रेजुएशन के लिए प्रवेश होगा।
  • राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग निजी मेडिकल संस्थानों की 40 प्रतिशत सीटों की फीस तय करेगा, शेष 60 प्रतिशत सीटों पर निजी संस्थान स्वयं फीस तय कर सकते हैं।
  • विधेयक के अनुसार, एक ब्रिज कोर्स लाया जाएगा जिसे करके आयुर्वेद, होम्योपैथी के डॉक्टर भी एलोपैथी इलाज कर पाएंगे।

संबंधित लिंक
https://www.sansarlochan.in/national-medical-commission-bill-hindi/
https://www.thebetterindia.com/126833/key-points-new-national-medical-commission-bill-need-know/
http://www.prsindia.org/billtrack/the-national-medical-commission-bill-2017-5024/

One thought on “राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2017”

Comments are closed.