हिन्दी पुस्तकालय ‘ज्ञानदीप’ का उद्घाटन

प्रश्न – हिन्दी पुस्तकालय ‘ज्ञानदीप’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका उद्घाटन 22 अक्टूबर 2026 को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया।
(b) यह पुस्तकालय सेना भवन, नई दिल्ली में स्थापित किया गया है।
(c) इसकी स्थापना रक्षा मंत्रालय के विशेष अभियान 5 के अंतर्गत की गई।
(d) उद्घाटन के अवसर पर विशेष योगदान देने वाले आठ ‘स्वच्छता वीरों’ को सम्मानित किया गया।
उत्तर- (c)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 22 अक्टूबर 2026 को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सेना भवन, नई दिल्ली में नवस्थापित हिन्दी पुस्तकालय ‘ज्ञानदीप’ का उद्घाटन किया।
  • इसकी स्थापना रक्षा मंत्रालय द्वारा 2–31 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान 6 के अंतर्गत की गई।
  • इसका उद्देश्य हिन्दी पुस्तकों एवं साहित्य को बढ़ावा देना, सरकारी कामकाज में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना तथा राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए हिन्दी में कार्य करने की संस्कृति को मजबूत बनाना है। 
  • इस अवसर पर रक्षा सचिव ने अभियान में विशेष योगदान देने वाले आठ ‘स्वच्छता वीरों’ को भी सम्मानित किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2326634&reg=48&lang=2

https://newsonair.gov.in/defence-secretary-rajesh-kumar-singh-inaugurates-gyandeep-hindi-library-under-special-campaign-6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *