श्रमिक अन्नपूर्णा योजना का विस्तार

प्रश्न – 16 अक्टूबर, 2026 को श्रमिक अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत किस राज्य के 28 जिलों में 101 नए भोजन वितरण केंद्रों का लोकार्पण किया गया?
(a) गुजरात  (b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश  (d) महाराष्ट्र
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर
–

  • 16 अक्टूबर, 2026 को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 28 जिलों में 101 नए भोजन वितरण केंद्रों का लोकार्पण किया।
  • योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को रियायती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
  • भोजन कार्यस्थलों अथवा श्रमिकों के एकत्र होने वाले निर्धारित स्थानों ‘कड़ियानाका’ पर उपलब्ध कराया जाता है।
  • इसके लाभार्थी गुजरात भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिक तथा उनके परिवार के सदस्य हैं।
  • नए केंद्रों से अधिक श्रमिकों तक भोजन सुविधा पहुँचाने में सहायता मिलेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://cmogujarat.gov.in/en/latest-news/gujarat-cm-shramik-annapurna-yojana-new-centres-inauguration