प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा शुरू की गई संरचनाओं के डिजाइन की स्वतंत्र जाँच प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इसका उद्देश्य प्रमुख पुलों एवं अन्य महत्त्वपूर्ण संरचनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, गुणवत्ता और टिकाऊपन बढ़ाना है।
- इसके दायरे में 3,000 घनमीटर प्रति सेकंड या अधिक डिजाइन जलप्रवाह वाले प्रमुख नदी-पुल तथा 40 मीटर या अधिक व्यक्तिगत प्रभावी स्पैन वाले पुल एवं संरचनाएँ शामिल हैं।
- यह नीति 1 दिसंबर, 2026 से केवल नई EPC परियोजनाओं पर लागू होगी; HAM तथा BOT परियोजनाएँ इसके दायरे से बाहर रहेंगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर- (a)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 15 अक्टूबर, 2026 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रमुख पुलों एवं अन्य महत्त्वपूर्ण संरचनाओं के डिजाइन और रेखाचित्रों की स्वतंत्र जाँच हेतु एक समान प्रणाली शुरू की है।
- इसका उद्देश्य संरचनात्मक सुरक्षा, गुणवत्ता और टिकाऊपन बढ़ाना है।
- +जाँच सूचीबद्ध आईआईटी, प्रतिष्ठित सरकारी तकनीकी संस्थान तथा विशेषज्ञ तकनीकी कंपनियाँ करेंगी।
- इसमें संरचनात्मक गणनाओं, डिजाइन, रेखाचित्रों तथा आवश्यकतानुसार जलवैज्ञानिक एवं जलगतिकीय अध्ययनों की समीक्षा होगी।
- इसके दायरे में 3,000 घनमीटर प्रति सेकंड या अधिक डिजाइन जलप्रवाह वाले प्रमुख नदी-पुल, 40 मीटर या अधिक व्यक्तिगत प्रभावी स्पैन वाले पुल एवं संरचनाएँ तथा NHAI द्वारा चिह्नित अन्य विशेष संरचनाएँ आएँगी।
- यह नीति 1 दिसंबर, 2026 से प्रभावी होगी और नई EPC, HAM तथा BOT परियोजनाओं, साथ ही उन परियोजनाओं पर लागू होगी जिनमें डिजाइन सत्यापन अथवा प्रूफ चेकिंग शुरू नहीं हुई है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2323906®=48&lang=2