रामानुजन पुरस्कार-2026

प्रश्न- वर्ष,2026 के रामाजुन पुरस्कार के लिए किस गणितज्ञ का चयन किया गया?
(a) प्रोफेसर महेश काकड़े (b) प्रोफेसर दीपक कुमार
(c) प्रोफेसर राजीव सिंह (d) प्रोफेसर रमेश चंद्रा
उत्तर- (a)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 30 सितंबर, 2026 को भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु के गणित विभाग के प्रोफेसर महेश काकड़े को रामानुजन पुरस्कार-2026 के लिए चुने जाने की घोषणा की।.
  • यह पुरस्कार उन्हें गणित के अलजेब्रिक नंबर थ्योरी (Algebraic Number Theory) के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व रिसर्च के लिए दिया जाएगा।
  • महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की याद में दिया जाने वाला यह पुरस्कार दुनिया भर में युवा गणितज्ञों के लिए सबसे बड़े सम्मानों में से एक माना जाता है।
  • यह पुरस्कार इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (ICTP) और इंटरनेशनल मैथमेटिकल यूनियन (IMU) द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार हर साल 45 वर्ष से कम आयु के उन प्रतिभाशाली गणितज्ञों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विकासशील देश में रहकर गणित के क्षेत्र में बहुत बड़ी रिसर्च की हो।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी
  • इस पुरस्कार के तहत 10,000 डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ictp.it/news/2026/9/ramanujan-prize-2026-announced

https://www.iisc.ac.in/events/prof-mahesh-kakde-wins-ramanujan-prize-2026