प्रश्न – 27 सितंबर 2026 को देश की पहली LNG संचालित ट्रेन का शुभारंभ किस रेलवे स्टेशन से हुआ?
(a) अहमदाबाद जंक्शन (b) गांधीनगर कैपिटल
(c) साबरमती रेलवे स्टेशन (d) वडोदरा जंक्शन
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 सितंबर, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली LNG संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
- इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे।
- LNG का पूरा नाम Liquefied Natural Gas (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) है।
- यह ट्रेन डीजल–LNG दोहरी ईंधन प्रणाली का उपयोग करती है।
- इसमें 1,400 हॉर्सपावर क्षमता वाली दो ड्राइविंग पावर कार हैं।
- आधिकारिक विवरण के अनुसार, इस प्रणाली से डीजल की खपत लगभग 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है।
- उसी कार्यक्रम में अमित शाह ने 1,472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और WAG-12 लोकोमोटिव रखरखाव शेड का उद्घाटन किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…