प्रश्न – ग्रामीण भारत महोत्सव, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह महोत्सव 4 से 9 जनवरी, 2025 के मध्य लखनऊ में आयोजित किया गया
(2) इसका विषय विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण’ है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 से 9 जनवरी, 2025 के मध्य ग्रामीण भारत महोत्सव, 2025 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- इसका विषय ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण’ है।
- इसका आदर्श वाक्य “गांव बढ़े, तो देश बढ़े” है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।
- महोत्सव का उद्देश्य-
- विभिन्न चर्चाओं, कार्यशालाओं और दक्षता के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाना,
- आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाना और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को बढ़ावा देना,
- ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना
- इसके उद्देश्यों में वित्तीय समावेशन पर ध्यान देने और टिकाऊ कृषि विधियों को अपनाकर उत्तर-पूर्व भारत पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने के साथ ग्रामीण आबादी के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…